चंबा। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा में आरएसआई सॉफ्टेक इंडिया कंपनी द्वारा साक्षात्कार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कंपनी के समस्त अधिकारी व आईटीआई का स्टाफ मौजूद रहा। साक्षात्कार प्रक्रिया में 176 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। इनमें से 70 युवाओं को चयनित किया गया और कंपनी में ज्वाइनिंग करने के कहा गया। साक्षात्कार के दौरान युवाओं में काफी उत्साह देखा गया। आईटीआई के प्रधानाचार्य राहुल राठौर ने बताया कि साक्षात्कार का आयोजन किया गया है। जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान अनुदेशक दिनेश भी उपस्थित रहे।