फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: प्रश्नोत्तरी में टीम दलाईलामा के जितेंद्र और विशाल रहे अव्वल

Sat, 21 Sep 2024 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा कॉलेज में विश्व शांति दिवस पर शिक्षा विभाग ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें कॉलेज प्राचार्य डॉ. विद्यासागर शर्मा मुख्य अतिथि थे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस दौरान विश्व शांति के लिए शपथ ली गई। शिक्षा विभाग के विभागध्यक्ष डाॅ. पवन कुमार ने बताया कि कार्यक्रम विद्या धारा संस्था ने करवाया। इसमें प्रश्नोत्तरी और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी करवाई गई। प्राचार्य ने कहा कि आज हम यहां विश्व शांति दिवस के अवसर पर इकट्ठे हुए हैं। यह दिवस हमें याद दिलाता है कि शांति हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमें इसके लिए काम करना चाहिए। प्रश्नोत्तरी में पहले स्थान पर टीम दलाई लामा के जितेंद्र और विशाल रहे। दूसरे स्थान पर टीम स्वामी विवेकानंद की पल्लवी और रुखसार रहीं। तीसरे स्थान पर टीम मदर टेरेसा की शिवांगी और प्रज्वल रहे। पोस्टर मेकिंग में स्नेहा प्रथम, मुस्कान द्वितीय और अंजलि तृतीय रहीं। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ एक लघु नाटक भी प्रस्तुत की गई। इस मौके पर कॉलेज का समस्त स्टाफ और काफी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें