फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से बैंक जा रहे व्यक्ति को पिकअप ने मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती,

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। किहार में एक व्यक्ति को जीप ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान मान सिंह पुत्र किशु निवासी गुड़ेई डाकघर किहार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मान सिंह घर से किहार बैंक जा रहा था।
विज्ञापन

इसी बीच संघणी की तरफ से आ रही जीप ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंबा मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार चल रहा है। वहीं घायल के बयान पर पुलिस ने जीप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोहन सिंह ने बताया कि घायल की हालत में काफी सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें