फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जसौरगढ़ जीरो प्वाइंट के पास खाई में गिरी जीप, दो घायल

Thu, 18 Jan 2024 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
नकरोड़ (चंबा)। चुराह के जसौरगढ़ जीरो प्वाइंट के पास खाई में जीप गिरने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक घायल को चंबा मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार देने के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

दूसरा घायल चंबा अस्पताल में भर्ती है। घायलों की पहचान अनीश पुत्र सराज निवासी मंजीर और नावेद अली पुत्र रसीद मोहम्मद निवासी मंजीर के रूप में हुई। वह जीप लेकर बुधवार रात करीब 9:00 बजे शिकारी मोड़ से निकले थे। जीप अनीश चला रहा था। जसौरगढ़ जीरो प्वाइंट के पास पहुंचने पर चालक को अचानक गाड़ी पर नियंत्रण बिगड़ गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी को खाई में गिरता देख आस पास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही नकरोड़ पुलिस चौकी की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर नागरिक अस्पताल तीसा पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रात को एंबुलेंस के जरिये घायलों को चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां उपचार के बाद भी नावेद अली की हालत में ज्यादा सुधार नहीं हुआ, क्योंकि दुर्घटना में उसे गंभीर चोट लगी थी। इसके चलते चिकित्सकों ने उसे उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन देर रात को उसे लेकर टांडा रवाना हो गए। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन कर ली है। चश्मदीदों के साथ घायलों के बयान भी कलमबद्ध किए गए हैं। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के कारणों का पता लग पाएगा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें