फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंदला के पास एचआरटीसी की बस और पिकअप में जोरदार टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर कंदला के पास परिवहन निगम की बस और जीप के बीच जोरदार टक्कर हो गई। गनीमत रही कि हादसे में बस की सवारियों समेत दोनों वाहनों के चालक पूरी तरह से सुरक्षित हैं। हालांकि जोरदार टक्कर होने से जीप और बस को भारी क्षति पहुंची है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में बैठी सवारियां डर से कांप उठी।
विज्ञापन

सभी सवारियां हादसे के बाद बस से नीचे उतर गई। बताया जा रहा है कि बस तीसा से चंबा की तरफ जा रही थी। इसी बीच कंदला के पास एक मोड़ पर जीप के साथ टकरा गई। इस दौरान कुछ समय के लिए सड़क पर जाम भी लग गया।
विज्ञापन

टकराव के बाद बस और जीप चालकों के बीच में बहस शुरू हो गई। इसके कारण सड़क पर ट्रैफिक जाम हो गया। दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें