भरमौर (चंबा)। चंबा-भरमौर मार्ग पर खड़ामुख के पास एक जीप चमेरा डैम में गिरने से बाल-बाल बची। यह हादसा उस समय हुआ जब चालक जीप को खड़ामुख के पास मोड़ रहा था।
इसी दौरान जीप सड़क से नीचे लुढ़क गई। गनीमत रही कि जीप सड़क से कुछ मीटर की दूरी पर रुक गई। इससे जीप चमेरा जलाशय में नहीं गिरी। इससे सवार और चालक सुरक्षित बच गया।