फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइटीआई मार्ग पर दुकान में घुस गई अनियंत्रित पिकअप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। आइटीआई मार्ग पर रविवार सुबह के समय एक जीप अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गई। घटना में जीप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि चालक की जान हादसे में बाल-बाल बची। जनसाली के पास ईंटों को उतारकर जीप वापस आइटीआई की तरफ जा रही थी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इसी दौरान अचानक जीप ब्रेक फेल हो गई। इस कारण चालक ने गाड़ी का नियंत्रण खो दिया। इसके बाद चालक ने गाड़ी रोकने के लिए उसे बंद दुकान से टकरा दिया। इससे दुकान की दीवार और गाड़ी को भारी क्षति पहुंची।
गनीमत रही कि चालक और अन्य किसी भी व्यक्ति को इस हादसे में चोटें नहीं आई हैं। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं होने पर मामले को पुलिस में भी नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें