फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंगा बैठने से सड़क से नीचे लुढ़की पिकअप, पेड़ ने टाला हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। डियूर-सलूणी मार्ग पर डंगा धंसने से एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि सड़क से लुढ़कने के बाद वह पेड़ में फंस गई। इससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। चालक की पहचान हरीश कुमार गांव डुग डाकघर डियूर के रूप में हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार डियूर में सड़क किनारे निजी बस रुकी। इस दौरान निजी बस चालक सवारियों को उतारा और चढ़ा रहा था। इसी दौरान जीप आई और पास लेने लगा। जैसे ही उसने गाड़ी आगे की तरफ की तो अचानक सड़क का डंगा धंस गया और गाड़ी सड़क से नीचे उतर गई। गनीमत रही कि गाड़ी पेड़ से फंस गई। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
गाड़ी लुढ़कने की सूचना पुलिस थाना किहार को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पड़ताल की। लेकिन इस मामले में आपसी समझौता हो गया। हादसे के बाद काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें