सलूणी (चंबा)। सलूणी उपमंडल में फायर ब्रिगेड की गाड़ी पर गोली लगने के मामले में आईआरबीएन बटालियन के एक जवान को निलंबित कर दिया गया है। उसे वापस बनगढ़ भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार 15 जनवरी को लंगेरा पोस्ट से करीब दो किलोमीटर आगे जंगल में अचानक आग लग गई थी। इस संबंध में एसएचओ किहार द्वारा फायर ब्रिगेड सलूणी को सूचना दी गई। जब फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, उस समय चार आईआरबीएन बटालियन के जवान आग बुझाने में जुटे हुए थे। इसी दौरान एक जवान का पैर फिसल गया, जिससे उसकी बंदूक से अचानक गोली चल गई और फायर ब्रिगेड की गाड़ी को नुकसान पहुंचा। घटना के बाद संबंधित जवान को तत्काल निलंबित कर बनगढ़ भेज दिया गया है।
उधर, डीएसपी रंजन शर्मा ने बताया कि मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।