फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेचर पार्क में अब नहीं छलकेंगे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। वन विभाग के बनीखेत में बनाए गए नेचर पार्क में अब गंदगी नहीं दिखेगी। यह कदम वन विभाग ने अमर उजाला में खबर छपने के बाद उठाया है। नेचर पार्क में नशेड़ियों और प्रेमी जोड़ों सहित गंदगी की भरमार पर कुछ दिन पहले अमर उजाला में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी। इसके बाद वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नेचर पार्क में फैली गंदगी को साफ करवा दिया है। साथ ही नेचर पार्क में तैनात चौकीदार को साफ हिदायत दी कि पार्क में किसी भी नशेड़ी को न बैठने दिया जाए। अब नेचर पार्क में खुले में शराब के जाम छलकाने वालों के खिलाफ वन विभाग पुलिस में भी शिकायत दे सकता है।
विज्ञापन

इसको लेकर चौकीदार को हिदायत दे दी गई है। इतना ही नहीं, विभाग की ओर से एक वन रक्षक को भी वहां नियुक्त किया गया है जो समय-समय पर नेचर पार्क में जाकर जायजा लेगा। नेचर पार्क पर्यटकों के मनोरंजन और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है। लेकिन पिछले कुछ समय से पार्क में नशेड़ी ही नजर आ रहे थे, जिन्हें देखकर पर्यटक वहां जाने से भी गुरेज कर रहे थे। डीएफओ डलहौजी कमल भारती ने बताया कि नेचर पार्क में अब किसी प्रकार की गंदगी नहीं नजर आएगी। नशेड़ियों को भी पार्क में बैठने की अनुमति नहीं होगी। इसके लिए तैनात कर्मचारी को आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें