फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बनीखेत-सुंडला मार्ग पर पांच घंटे लगा रहा जाम

Thu, 22 Jun 2023 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत-चौहड़ा सुंडला मार्ग पर पांच घंटे तक वाहनों का लंबा जाम लगा रहा। जाम में बनीखेत की ओर से चार बसों समेत दर्जनों छोटे वाहन शामिल फंसे रहे। वहीं चौहड़ा डैम के दूसरे छोर पर भी बसें, माल वाहक वाहन समेत छोटे दोपहिया और चौपहिया वाहनों की कतारें लगी रहीं। दोपहर 12ः00 बजे से लेकर सायं पांच बजे तक पुलिस विभाग ने सुरक्षा के दृष्टिगत बैरिकेड्स लगाकर रास्ता बंद कर दिया था। इसके चलते कड़कती धूप में लोगों समेत पर्यटकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

हालांकि इस दौरान पुलिस विभाग ने तत्परता दिखाते हुए छोटे चौपहिया वाहनों को दूसरे रास्ते लाल पुल से होकर भेजना शुरू किया लेकिन जर्जर हो चुके लाल पुल से गुजरते समय भी लोगों को जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ा। प्रशासन ने लाल पुल के साथ ही चेतावनी संबंधी सूचनापट्ट लगाकर यहां से आवाजाही न करने के लिए चेताया है। बावजूद इसके वाहन चालकों को रिस्क लेकर तो पर्यटकों को भी अपनी जान जोखिम में डाल कर तलेरू वोटिंग प्वाइंट तक पहुंचने के लिए इसी जर्जर लाल पुल से होकर गुजरना पड़ा। बसों की आवाजाही के लिए रास्ता न खोले जाने से लोगों ने पुलिस अधीक्षक से पैदल ही चौहड़ा डेम पार करने की अनुमति लेकर पुल पार किया। इस दौरान कई लोग अपने सिर और कंधों पर भारी भरकम सामान उठाकर तेज धूप को सहते हुए पुल पैदल पार करने को विवश दिखे। कुल मिला कर सलूणी क्षेत्र में लगी धारा 144 को तोड़ने को लेकर राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी सुप्रीमो रुमित ठाकुर समेत कार्यकर्ताओं की चेतावनी ने लोगों की परेशानियां बढ़ाने का काम किया। इस दौरान गुस्साए ग्रामीण यह तक कहते सुने गए कि ऐसे धरने का आखिर क्या फायदा जो लोगों की मुश्किलें बढ़ाने का काम करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें