फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जुलाहकड़ी में लगा जाम, एक घंटा फंसे रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर जुलाहकड़ी से हरदासपुरा और बारगाह तक मंगलवार को लंबा जाम लगा रहा। जुलाहकड़ी के पास बस और ट्रक के पास के लिए जगह न होने से ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई। एक किलोमीटर तक लगे लंबे जाम को खुलवाने में पुलिस को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मंगलवार सुबह 8:30 से लेकर 9:30 बजे तक हाईवे पर वाहनों के पहिये थमे रहे। जाम में प्रशासनिक और विभागीय अधिकारी भी फंसे रहे। जुलाहकड़ी में दो यातायात कर्मी मौजूद थे लेकिन देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यहां तक कि विद्यार्थी भी देरी से स्कूल पहुंचे। गौरतलब है कि जुलाहकड़ी के पास हाईवे काफी संकीर्ण है। करीब 15 साल पहले इस मार्ग पर जाम की समस्या के समाधान के लिए ट्रैफिक लाइटें लगाई गई थीं जिससे जाम की स्थिति पैदा न हो। ये लाइटें करीब 12 सालों से बंद पड़ी हुई हैं। ऐसे में यहां कभी भी जाम लग जाता है। मंगलवार सुबह के समय लगे जाम के कारण जहां स्कूली विद्यार्थी देरी से पहुंचे तो वहीं, दूसरी ओर नौकरीपेशा और अन्य लोगों को भी दिक्कत हुई। वीरेंद्र कुमार, सुमन कुमार, राकेश कुमार, अमित कुमार, राकेश कुमार आदि ने बताया कि इस मार्ग पर काफी जाम लगता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पर्याप्त पुलिस बल स्कूल समय के दौरान तैनात किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें