फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में लगा ट्रैफिक जाम, राहगीर हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर में लगा ट्रैफिक जाम, राहगीर हुए परेशान
विज्ञापन

लोगों ने प्रशासन से वनवे सिस्टम को खत्म करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सुल्तानपुर चौक के पास सोमवार दोपहर दो बजे के करीब ट्रैफिक जाम लग गया। इससे वाहन चालकों सहित राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब बीस मिनट यहां वाहन जाम में फंसे रहे। लोगों ने बताया कि सुल्तानपुर से बालू वाया हैलीपेड तक मार्ग को वनवे किया गया है, जो कि पिछले दो सालों से नेशनल हाईवे की कटिंग होने के कारण बंद पड़ा है। इसके चलते सुल्तानपुर चौक से वाया कॉलेज रोड से होकर वाहनों की आवाजाही हो रही है। अब सुल्तानपुर से बालू वाया हैलीपैड एनएच लगभग दुरुस्त हो चुका है। मगर प्रशासनिक तौर पर उसे अभी तक चालू नहीं किया गया है। अभी तक इसका कार्य चला हुआ है। इस कारण सड़क पर ट्रैफिक जाम लगा रहता है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से मांग की कि सुल्तानपुर में वनवे सिस्टम को खत्म किया जाए, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या का निदान हो सके। इसके अलावा सुल्तानपुर में यातायात कर्मियों की संख्या बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें