सुल्तानपुर (चंबा)। नगर परिषद चंबा के तहत सुल्तानपुर मोहल्ले में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक दुकान में रखे सिलिंडर स्रह्य पाइप में आग लग गई। यह हादसा सोमवार दोपहर के समय पेेश आया। मामले की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन चंबा से टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मौके पर जाकर पाइप में लगी आग को बुझाया। गनीमत रही कि सिलिंडर फटा नहीं, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना में दुकान मालिक को दस हजार रुपये का नुकसान हुआ है। घटना में दुकान का काउंटर जल गया है।
जानकारी के अनुसार यह दुकान कविता पत्नी अतुल मोहल्ला गलू डाकघर सुल्तानपुर की है। इसमें किराना का सामान था। दुकान में सिलिंडर लगाते समय अचानक गैस पाइप ने आग पकड़ ली। इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पाइप में लगी आग ने काउंटर को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन चंबा से टीम मौके पर पहुंची। रेगुलेटर भी आग की चपेट में आ गया था। अग्निशमन विभाग की टीम ने मुस्तैदी से काम करते हुए आग बुझाया। दुकान के आसपास करीब पांच मकान हैं। विभागीय टीम इन मकानों को बचाने में कामयाब रही। टीम में फायर मेन पवन सिंह राणा, किशोरी लाल और चालक प्रीतम सिंह मौजूद थे। फायर स्टेशन अधिकारी राजेंद्र ने बताया कि दुकान में आग लगने की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि घटना में दस हजार रुपये का नुकसान हुआ है। आगामी रिपोर्ट तैैयार की जा रही है।