फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जालपा इलेवन ने हेलीपैड, खज्जियार ने द्रम्मण को हराया

Sat, 20 Jul 2024 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान जालपा इलेवन ने हेलीपैड की टीम को 35 रन से शिकस्त दी। दूसरे मैच में खज्जियार ने द्रम्मण को छह रन से हराया।
विज्ञापन

यह जानकारी प्रतियोगिता स्कोरर दर्शन सिंह ने दी। पहले मैच में जालपा इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 15 ओवरों में 135 रन बनाए। सुनील ने 46 और दीपक ने 32 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हेलीपैड की टीम 110 रन ही बना सकी। जालपा इलेवन से अभिषेक ने चार और गोविंद ने तीन विकेट हासिल किए। दूसरे मैच में खज्जियार ने 129 रन बनाए। द्रम्मण की टीम 123 रन ही बना सकी। दोनों विजेता टीमों ने मैच जीतकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें