चंबा। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 25 से 27 सितंबर तक चंबा प्रवास पर रहेंगे। 25 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे चंबा पहुंचकर वह वन अधिकार अधिनियम-2006 को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
शाम 5:30 बजे होली पहुंचेंगे। यहां वह एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का उद्घाटन करने के साथ एकलव्य आदर्श विद्यालय भवन की आधारशिला रखेंगे। उनका रात्रि ठहराव होली में रहेगा। 26 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे भरमौर में परियोजना सलाहकार समिति और वन अधिकार अधिनियम के तहत आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। उनका रात्रि ठहराव भरमौर में होगा। 27 सितंबर को सुबह 9 बजे भरमौर से धर्मशाला के लिए रवाना होंगे। संवाद