फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 आईटीआई प्रशिक्षितों को मिली नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा में सुजुकी मोटर्स कंपनी की ओर से गुजरात स्थित स्टेट ऑफ आर्ट मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के लिए कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। इसमें मोटर मेकेनिक, फिटर, टर्नर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन ट्रेड्स के करीब डेढ़ सौ अभ्यर्थियों ने भाग लिया। लिखित और मौखिक परीक्षा के आधार पर उत्तीर्ण 35 प्रशिक्षुओं का सुजुकी प्लांट के लिए चयन कर उन्हें ऑफर लेटर दिए गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित कैंपस प्लेसमेंट से पूर्व आईटीआई प्रबंधन ने समस्त तैयारियां कर ली थीं। कैंपस प्लेसमेंट में भाग लेने के लिए पहुंचे अभ्यर्थियों को थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजर से हाथ साफ करवाने के बाद ही प्रवेश करने दिया गया। चयनित अभ्यर्थियों को 19,400 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। कंपनी की ओर से 1000 रुपये मासिक शुल्क पर हॉस्टल की सुविधा भी उपलब्ध होगी। चयनित अभ्यर्थियों की प्लांट में आठ घंटे की शिफ्ट होगी और कोई ओवरटाइम नहीं करवाया जाएगा। ये नियुक्तियां आरंभ में सात महीने तक तदर्थ आधार पर कंपनी रोल पर रहेंगी। उसके बाद संतोषजनक कार्य होने पर अभ्यर्थियों को नियमित किया जाएगा।
संस्थान के प्लेसमेंट सेल के अधिकारी वेद प्रकाश महाजन और सुषमा कुमारी ने बताया कि सुजुकी मोटर्स की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को प्लांट में ज्वाइन करने के लिए चंबा से गुजरात प्लांट तक के लिए स्पेशल बस सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य विपिन शर्मा ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं। कहा कि चयनित प्रशिक्षुओं के साथ संपर्क में रहेंगे। उनके द्वारा और सुजुकी मोटर्स से अच्छी फीडबैक मिलने पर समय-समय पर सुजुकी मोटर्स सहित अन्य प्रतिष्ठित कंपनियों की ओर से कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन करवाया जाएगा। कहा कि बीते माह भी वर्धमान ग्रुप बद्दी की ओर से आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में चयनित 10 युवतियां कंपनी में ज्वाइन कर नौकरी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें