चंबा। ग्राम पंचायत बैली के तहत आते गांव खपरा निवासी आईटीबीपी जवान कर्म सिंह (54) की ह्दय गति रुकने से मौत हो गई। वह उत्तर प्रदेश के कानपुर में बतौर हवलदार तैनात थे और हाल ही छुट्टी पर आए थे। जानकारी के अनुसार मंगलवार को कर्म सिंह की छाती में दर्द हुआ। परिजन उसे चंबा मेडिकल कॉलेज लेकर आएं। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें को टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान कर्म सिंह की मौत हो गई।
वहीं, चंबा पहुंचने पर परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। वहीं, बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ कर्म सिंह का उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार हुआ। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि राजकीय सम्मान के साथ आईटीबीपी जवान का अंतिम संस्कार किया गया।