फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सहारा योजना की पेंशन न मिलने से मुश्किल हुआ गुजारा करना

Tue, 12 Mar 2024 09:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारा योजना की पेंशन न मिलने से मुश्किल हुआ गुजारा करना
विज्ञापन

एक टांग खो चुके डलहौजी के घ्रोटा निवासी कुलदीप ने एडीएम से मिलकर उठाई समस्या
बोले- किराये के घर में खाने के लिए खत्म हो चुका है राशन, प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सहारा योजना का लाभ नहीं मिलने से डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के दिव्यांग व्यक्ति को भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। एक टांग नहीं होने के कारण वह मजदूरी करने में भी असमर्थ हैं। सहारा योजना से मिलने वाली मासिक 3000 रुपये की पेंशन से वह भरण-पोषण कर रहे थे। यह पेंशन उन्हें कई महीनों से नहीं मिली है। केवल सामाजिक सुरक्षा पेंशन के सहारे जीवनयापन करना पड़ रहा है। इसी दर्द को लेकर वह सोमवार को एडीएम राहुल चौहान से मिले। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता देने की गुहार लगाई। कुलदीप कुमार पुत्र केसो राम निवासी गांव घ्रोटा तहसील डलहौजी ने बताया कि वह बचपन में पोलियो का शिकार हो गए थे। उनकी एक टांग को काटना पड़ा था। उन्हें अपना जीवनयापन करने के लिए दूसरे घर पर शरण लेनी पड़ रही है। उनके पास खुद का स्थायी ठिकाना नहीं है। उनके पास खाने के लिए राशन भी खत्म हो चुका है। उन्होंने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। कहा कि सहारा पेंशन को लेकर जब भी वह सरकारी विभाग में जाते हैं तो उन्हें वापस भेज दिया जाता है। एडीएम राहुल चौहान ने बताया कि इस मामले में उचित कार्रवाई करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें