फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: वरन्यू और चौंरी जंगल में अवैध कटान मामले की चल रही जांच

Thu, 14 May 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट में कर्मचारियों की लापरवाही मिलने पर हो सकती है कार्रवाई
विज्ञापन

आगामी कुछ दिनों में टीम डीएफओ को दे सकती है अपनी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पांगी के वरन्यू और चौंरी जंगल में अवैध कटान मामले की जांच रिपोर्ट जल्द ही कमेटी डीएफओ को सौंप सकती है।
वन परिक्षेत्र अधिकारी पुर्थी को जांच टीम का हेड बनाया गया है। उनकी अगुवाई में चार सदस्यीय टीम जंगल में हुए अवैध कटान के हर पहलू पर जांच कर रही है। टीम की रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, विभाग पहले ही इस मामले में एक वन रक्षक और वन कर्मी को सस्पेंड कर चुका है। ऐसे में इसमें अन्य कर्मचारियों की लापरवाही का पता लगाने के लिए यह जांच बैठाई गई है। यदि टीम ने अपनी रिपोर्ट में कर्मचारियों की लापरवाही का जिक्र किया तो अन्य कर्मचारी भी विभागीय कार्रवाई के दायरे में आ सकते हैं। साथ ही सस्पेंड कर्मचारियों का कार्यकाल आगे भी बढ़ सकता है। यदि जांच में काटे गए पेड़ों की लकड़ी की बरामदगी पूरी मिली तो कर्मचारियों को राहत भी मिल सकती है। डीएफओ रवि गुलेरिया ने बताया कि अवैध कटान मामले की जांच अभी चल रही है। जांच टीम की रिपोर्ट अभी तक उनके पास नहीं आई है। उसके मिलने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें