फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा-भरमौर एनएच और होली के पावर प्रोजेक्टों की जांच

Wed, 25 Nov 2026 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट की टीम ने डंपिंग साइटों का किया निरीक्षण, पर्यावरण नियमों की पालना परखी
विज्ञापन

निरीक्षण के निष्कर्षों पर तैयार रिपोर्ट अदालत में होगी पेश, उसके बाद सामने आएंगी खामियां
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित टीम ने बुधवार को चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग और होली क्षेत्र के पावर प्रोजेक्टों का निरीक्षण किया।
टीम ने निर्माण कार्यों में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े नियमों की पालना जांची। इस दौरान मुख्य रूप से निर्माण से निकलने वाले मलबे के निस्तारण और डंपिंग साइटों की स्थिति पर ध्यान दिया गया।
टीम ने चंबा-भरमौर एनएच के विभिन्न हिस्सों में पहुंचकर डंपिंग साइटों का जायजा लिया। यह जांचा गया कि सड़क निर्माण से निकलने वाला मलबा निर्धारित स्थलों पर डाला जा रहा है या नदियों और अन्य प्राकृतिक जलस्रोतों में फेंका जा रहा है। इसके बाद टीम होली पहुंची और वहां संचालित पावर प्रोजेक्टों में निर्माण कार्यों तथा मलबा निस्तारण की व्यवस्था का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान परियोजना प्रबंधन के अधिकारियों के साथ बैठक कर पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी भी ली गई। टीम ने निरीक्षण में जुटाए गए तथ्यों के आधार पर रिपोर्ट तैयार की है, जिसे सुप्रीम कोर्ट में पेश किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान कहां नियमों का उल्लंघन मिला और किन स्थानों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, इसका पता रिपोर्ट अदालत में पेश होने के बाद ही चलेगा।
विज्ञापन

निरीक्षण पूरा करने के बाद टीम शाम को खज्जियार पहुंची। रात्रि ठहराव के बाद टीम के दिल्ली रवाना होने का कार्यक्रम है। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की टीम ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग सहित होली के पावर प्रोजेक्टों का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें