फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भर्ती की शिकायत पर एक माह बाद भी जांच अधूरी

Sat, 28 Nov 2026 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी हेल्पर के चयन पर सवाल, चयनित अभ्यर्थी की 45 हजार वार्षिक आय की निष्पक्ष जांच मांगी
विज्ञापन

एसडीएम ने तहसीलदार और बीडीओ को दिए थे जांच के निर्देश, कार्रवाई रिपोर्ट का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
सिहुंता (चंबा)। गोरत-बनगोटी आंगनबाड़ी केंद्र में हेल्पर पद पर भर्ती को लेकर की गई शिकायत पर एक माह बाद भी जांच पूरी नहीं हुई है।
शिकायतकर्ता स्वरूप लाल ने चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए चयनित अभ्यर्थी की आर्थिक स्थिति और आय की जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि पात्रता के बावजूद उनके बीपीएल परिवार की बहू को नियुक्ति से वंचित रखा गया।
स्वरूप लाल के अनुसार, उनके परिवार के पास रहने के लिए केवल एक कच्चा कमरा है। उनकी बहू मनरेगा में दिहाड़ी लगाकर बच्चों का पालन-पोषण करती हैं। बावजूद इसके उनका चयन नहीं हुआ। उन्होंने चयनित अभ्यर्थी के परिवार के पास पक्का मकान, कार और स्कूटी होने का दावा करते हुए सवाल उठाया कि उसकी वार्षिक आय महज 45 हजार रुपये कैसे दर्शाई गई। आरोप है कि गलत घोषणा पत्र के आधार पर नियुक्ति हासिल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के बाद एसडीएम भटियात कार्यालय ने 16 अक्तूबर 2026 को तहसीलदार सिहुंता और खंड विकास अधिकारी भटियात को पत्र भेजकर मामले की जांच और नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए थे। साथ ही जांच रिपोर्ट शिकायतकर्ता और एसडीएम कार्यालय को भेजने को कहा गया था। करीब एक माह बीतने के बाद भी रिपोर्ट नहीं मिलने पर शिकायतकर्ता ने जल्द निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है। उधर, एसडीएम मनीष सोनी ने बताया कि तहसीलदार और बीडीओ को जांच के निर्देश दिए गए हैं। दोनों अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें