फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तत्वाणी में बालू में कट गई ओएफसी, पांच घंटे इंटरनेट सेवाएं रही ठप्प

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला मुख्यालय से लेकर भरमौर तक शनिवार को इंटरनेट सेवाएं ठप रहीं। इसके चलते सरकारी और निजी कार्यालयों में कामकाज घंटों तक प्रभावित रहा। बताया जा रहा है कि भरमौर-पठानकोट हाईवे पर तत्वाणी के समीप ओएफसी कट गई। निगम की टीम ने ओएफसी को दुरुस्त किया तो बालू के समीप दोबारा ओएफसी कट गई। इससे करीब पांच घंटे इंटरनेट सेवाएं चंबा में पूरी तरह ठप रहीं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बालू और तत्वाणी के समीप हाईवे प्रबंधन की ओर से कार्य किया जा रहा है। सड़क के ही समीप बीएसएनएल की ओएफसी होने के चलते कटिंग के दौरान लाईन को नुकसान पहुंच रहा है। शनिवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। पहले तत्वाणी में ओफसी कटी और फिर उसके बाद बालू में ओएफसी कटने से इंटरनेट सेवा ठप हो गई। इसके चलते भरमौर और चंबा के हजारों उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं रमेश कुमार, पंकेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, भीम सैन, रणवीर सिंह, सुरेश कुमार, काकू कुमार, नीतेश कुुमर, राजन सिंह, दीपक कुमार, मान सिंह, राकेश कुमार, पवन कुमार, वीरेंद्र सिंह, सुरजीत कुमार आदि का कहना है कि शनिवार को सुबह से इंटरनेट ठप रहने से उनके काफी कार्य प्रभावित हुए। उन्होंने बताया कि दोपहर तक वे इंतजार करते रहे। तीन बजे इंटरनेट सेवा बहाल हुई। सके बाद उन्होंने राहत की सांस ली। वहीं, दूसरी तरफ इंटरनेट सेवाएं ठप होने से चंबा मेडिकल कॉलेज में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने का कार्य भी प्रभावित हुआ। विभिन्न क्षेत्रों से लोग दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पहुंचे थे।
जेटीओ रोशन लाल ठाकुर का कहना है कि बालू और तत्वाणी में ओएफसी कटने से इंटरनेट सेवाएं शनिवार को बाधित रहीं। उन्होंने बताया कि एनएच प्रबंधन लापरवाही से कार्य कर रहा है। इससे ओएफसी बार-बार कट रही है। पिछले एक सप्ताह से इसी वजह से इंटरनेट सेवा घंटों तक बाधित रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें