फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पैरा वर्कर के पदों के लिए साक्षात्कार 20 से

Fri, 13 Sep 2024 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में चुराह के जल शक्ति विभाग मंडल में फार्म जमा करवाते युवा। संवाद
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। जल शक्ति विभाग मंडल तीसा में युवाओं के साक्षात्कार 20 सितंबर से शुरू होंगे। प्रदेश सरकार पैरा वर्करों की भर्ती कर रही है। जल शक्ति विभाग मंडल तीसा के लिए पैरा वर्करों के 20 पद स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन

चुराह क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के गांवों से पैरा ऑपरेटर के पदों के लिए 228, जबकि पैरा फीटर पद के लिए 226 युवाओं ने आवेदन किया है।
इसके अलावा एमपीडब्ल्यू में 1035 युवाओं ने आवेदन किए हैं। जल शक्ति विभाग मंडल तीसा में कार्यरत अधिशासी अभियंता केवल शर्मा ने बताया कि जल शक्ति विभाग मंडल तीसा में 20 पद स्वीकृत हुए है। इनमें 06 पंप ऑपरेटर, 03 पैरा फीटर और 11 मल्टीपर्पस वर्करों के पद शामिल हैं। आवेदन करने वाले युवा दस्तावेजों के साथ जल शक्ति विभाग मंडल तीसा के कार्यालय में 20 सितंबर से पहुंच जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें