फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: क्रस्ना लैब में तीन घंटे ठप रहीं इंटरनेट सेवाएं

Thu, 17 Aug 2023 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मेडिकल कॉलेज की क्रस्ना लैब में तीन घंटे इंटरनेट सेवाएं बंद रहीं। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इंटरनेट सेवाओं के पटरी से उतरने से ऑनलाइन साइट बंद पड़ गई। इससे मरीजों को टेस्ट की रिपोर्ट तक नहीं मिल पाई। ऐसे में मरीजों को अपना चिकित्सीय चेकअप करवाने और परामर्श लेने के लिए घंटों दोपहर बाद तक इंतजार करना पड़ा। कई मरीज को दो घंटे तक इंतजार करने के बाद निराश होकर अपने घरों को लौट गए। आखिरकार दोपहर डेढ़ बजे इंटरनेट सेवा सुचारु होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। मरीजों और तीमारदारों अमित कुमार, केसर सिंह, दिलीप कुमार, योगराज, प्रताप चंद, अंबिया राम, प्रकाश चंद आदि ने बताया कि क्रस्ना लैब में इंटरनेट सेवा बाधित होने से उन्हें परेशानी हुई। कहा कि वे दूरदराज के क्षेत्रों से उपचार करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचे लेकिन, इंटरनेट सेवा के पटरी से उतरने के कारण उन्हें समय पर टेस्ट की रिपोर्ट नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि इंटरनेट सेवा के पटरी से उतरने से इस प्रकार की समस्या पेश आई। बहरहाल, अब सेवाएं सुचारु हैं।

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। उपायुक्त के सभागार में फसल कटाई के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें राजस्व विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। केंद्र सरकार के एसएसओ सुरेंद्र कुमार, रविंद्र शर्मा, जिला सांख्यिकी विभाग से उमेश कुमार, विकास, मदन शर्मा, अनिल कुमार ने क्रमवार महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। विकास ने बताया कि फसल कटाई प्रयोग रैंडम सैंपलिंग विधि से किए जाते हैं। प्रत्येक चुने हुए गांव से दो खेत चुने जाते हैं और प्रत्येक खेत में 10 मीटर लंबा और दो मीटर चौड़ा एक आयताकार प्लांट सांख्यिकी विधि से बनाया जाता है। कुल उत्पादन का अनुमान लगाने के साथ इन प्रयोगों का उपयोग प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को हुए फसल नुकसान की भरपाई में किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें