फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आज से होगी इंटर कॉलेज फुटबाल प्रतियोगिता

Thu, 02 Nov 2023 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
आज से होगी इंटर कॉलेज फुटबाल प्रतियोगिता
विज्ञापन

चंबा। चंबा चौगान में इंटर कॉलेज फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को होगा। यह जानकारी कॉलेज प्राचार्य डॉ. विद्यासागर शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के शुभारंभ पर उपायुक्त अपूर्व देवगन बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहेंगे। प्रतियोगिता में प्रदेश भर के कॉलेजों की टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के आयोजन संबंधित तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुछ मैच पुलिस मैदान बारगाह में भी करवाए जाएंगे। संवाद

रास्ते में बह रहा सीवरेज का गंदा पानी
चंबा। चंबा-बालू मार्ग पर मेडिकल कॉलेज के पास सीवरेज का गंदा पानी रास्ते पर बह रहा है। इससे लोगों का चलना मुश्किल हो चुका है। हांलाकि, इस रास्ते से रोजाना सैकड़ों लोग आवाजाही करते हैं। इन्हें गंदगी से गुजरना पड़ता है। ऐसे में रास्ते पर गंदा पानी बहने किसी राहगीर का पांच फिसलकर वे चोटिल भी हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


लिल्हकोठी कॉलेज में हुआ छात्र संघ का शपथ समारोह
चंबा। लिल्हकोठी कॉलेज में छात्र संघ के शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज प्राचार्य शिवदयाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इसके उपरांत शिवानी को प्रधान, वंदना कुमारी को उपप्रधान, चंद्रेश को सचिव, अभिषेक को सह सचिव, पल्लवी को कक्षा प्रतिनिधि, अरविंद को रोवर, रचना देवी को रेंजर, विवेक को एनएसएस,शीतल बेदी को सड़क सुरक्षा कल्ब, अमीशा को रेड रिबन क्लब, अंजलि को सांस्कृतिक गतिविधियां, हिमांशु को खेल प्रतियोगिता चुना गया। इस दौरान प्राचार्य ने सभी छात्र संघ को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें