फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: गीला-सूखा कचरा अलग न देने पर दस मकान मालिकों को नोटिस

Thu, 02 Nov 2023 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर में गीला और सूखा कचरा अलग-अलग न देने वाले मकान मालिकों पर नगर परिषद चंबा ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पहली बार कार्रवाई करते हुए नगर परिषद ने दस मकान मालिकों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

नोटिस के जरिये मकान मालिकों को हिदायत दी है कि अगर वे दोबारा कूड़ा अलग-अलग कर नहीं देते हैं तो फिर उन्हें चालान थमाया जाएगा। पहला चालान पांच सौ रुपये किया जाएगा। इसके बाद यह राशि बढ़ भी सकती है। नगर परिषद चंबा की इस कार्रवाई का मकसद शहर को संपूर्ण स्वच्छ बनाना है।
शहर में नगर परिषद चंबा ने डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण की योजना शुरू की है। योजना के तहत मकान मालिकों को गीला और सूखा कचरा अलग-अलग कर सफाई कर्मचारियों को देने के निर्देश दिए हैं। शहर में लोग ऐसा नहीं कर रहे हैं। एक ही थैले में गीला और सूखा कचरा दे रहे हैं। इससे नगर परिषद की यह मुहिम कामयाब नहीं हो पा रही है। हालांकि, इससे पहले कई बार शहरवासियों को निर्देश जारी कर अलग-अलग कूड़ा देने के बारे में कहा गया। नगर परिषद ने इसके लिए एक माह तक डोर-टू-डोर जाकर लोगों को जागरूक भी किया गया, मगर लोग अभी भी निर्देशों की अवहेलना कर रहे हैं। ऐसे में इस मामले में पहली बार नगर परिषद सख्त हो गई है। नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने बताया कि शहर के विभिन्न वार्डाें के दस मकान मालिकों को कूड़ा अलग-अलग न देने पर नोटिस जारी किए हैं। अगर मकान मालिक दोबारा ऐसा करते हैं तो उनके चालान काटे जाएंगे। पहली बार पांच सौ रुपये चालान के रूप में वसूले जाएंगे। दूसरी बार जुर्माने की राशि बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें