फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भरमौर के दूरदराज क्षेत्रों में रोप-वे की संभावनाएं तलाशने के निर्देश

Sat, 05 Oct 2024 09:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
जिला मार्केटिंग कमेटी के चेयरमैन ललित ठाकुर का भरमौर पहुंचने पर स्वागत करते हुए।
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर में सेब उत्पादन में बागवान काफी आगे हैं, लेकिन सेब की फसल को सड़क तक पहुंचाने के लिए उन्हें अत्यधिक खर्चे करने पड़ते हैं।
विज्ञापन

ऐसे में बागवानों की मुसीबतों को ध्यान में रखते हुए जिला मार्केटिंग कमेटी के चेयरमैन ने भरमौर प्रशासन को क्षेत्र में रोव-वे की संभावनाएं तलाशने को लेकर दिशा-निर्देश दिए हैं। शनिवार को जनजातीय क्षेत्र भरमौर में पहुंचे जिला मार्केटिंग कमेटी अध्यक्ष ललित ठाकुर ने किसानों-बागवानों समेत विभागीय अधिकारियों से मिल कर किसानों-बागवानों की समस्याओं पर मंथन किया। हालांकि, भरमौर में यार्ड बनाने को लेकर जगह चयनित करने की बात सामने आई। लिहाजा, चेयरमैन ने भरमौर प्रशासन को उपयुक्त जगह तलाशने की बात कही। उन्होंने फसलों को मंडियों तक पहुंचाने और उन्हें एकत्रित कर रखने के लिए कोल्ड स्टोर के लिए जगह तलाशने की भी बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें