फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मरीजों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश

Wed, 18 Mar 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल डलहौजी का औचक निरीक्षण करते सीएमओ। स्त्रोत विभाग।
विज्ञापन
सीएमओ ने डलहौजी अस्पताल का किया निरीक्षण, जांचीं स्वास्थ्य सेवाएं
विज्ञापन

ओपीडी, वार्ड और आपातकालीन सेवाओं को जानने के लिए मरीजों से की बात

संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। मरीजों को बेहतर और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएं। उनके साथ विनम्र व्यवहार अपनाएं। यह निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जालम सिंह भारद्वाज ने नागरिक अस्पताल डलहौजी का औचक निरीक्षण करते समय स्टाफ को दिए।
उन्होंने अस्पताल प्रशासन को आवश्यक दवाओं एवं उपकरणों की उपलब्धता बनाए रखने और सेवाओं में निरंतर सुधार लाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ओपीडी, वार्ड, आपातकालीन सेवाएं, लैब एवं दवा वितरण केंद्र में जाकर साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और स्टाफ की उपस्थिति की समीक्षा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने अस्पताल में स्थापित अल्ट्रासाउंड मशीन और सेंट्रल हीटिंग सिस्टम की कार्यप्रणाली का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड में जाकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिले के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को किसी प्रकार की सेवाएं मिल रही हैं। इसकी जांच करने के लिए वह सभी संस्थानों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसमें जो भी कमियां नजर आ रही हैं, उन्हें दुरुस्त करने के लिए भी निर्देश दिए जा रहे हैं। इसमें दवाइयों की उपलब्धता और स्टाफ के व्यवहार को लेकर भी उन्होंने मरीजों और तीमारदारों से पूछा। इसमें मरीजों ने अपना संतोष जाहिर किया। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमित अत्री एवं डॉ. सीमा अत्री भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें