चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर कियाणी के पास पुलिस ने अवैध रूप से रेत लेकर जा रहे दो ट्रैक्टरों के चालान काटे। रविवार को चंबा थाना की टीम ने नाका लगाया हुआ था। उसी दौरान राजनगर की तरफ से दो ट्रैक्टर रेत से भरे हुए वहां पहुंचे जिन्हें पुलिस ने पूछताछ के लिए रोक लिया। चालकों से माइनिंग को लेकर लाइसेंस या एमफार्म दिखाने को कहा लेकिन चालक ऐसा कोई दस्तावेज पुलिस को नहीं दिखा पाए।
इससे यह साबित हो पाता कि वे रेत अवैध रूप निकालकर नहीं लाए हैं। इसके चलते पुलिस ने उनके चालान काटे। चालानों को पुलिस ने अदालत में भेज दिया है। यहां पर अब न्यायिक दंडाधिकारी ही इन चालान को लेकर फैसला सुनाएंगे। नाके के दौरान पुलिस ने एक चालक को शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए भी पकड़ा। उसका चालान काटकर भी अदालत में भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।