फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ... स्मार्ट मीटर लगाओ, पुराना यहीं छोड़ जाओ

Fri, 24 Jul 2026 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा शहर में स्मार्ट मीटर लगाते कंपनी के कर्मचारी। संवाद।
विज्ञापन
शहर में स्मार्ट बिजली मीटर लगाने वाली एजेंसी के सामने उपभोक्ताओं ने रखी शर्त
विज्ञापन

बोले- वर्षों तक उपयोग में लाए गए पुराने मीटर में है बिजली के उपभोग का रिकॉर्ड

पंकज सलारिया
चंबा। शहर में बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान तेज गति से चल रहा है। बिजली बोर्ड विभिन्न इलाकों में पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगा रहा है। हालांकि, इस अभियान के दौरान बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने एक अनोखी शर्त रख दी है। उनका कहना है कि स्मार्ट मीटर लगाने में उन्हें कोई आपत्ति नहीं है लेकिन पुराने बिजली मीटर को बोर्ड अपने साथ ले जाने के बजाय उनके पास ही छोड़ दे।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं में शम्मी कुमार, रमेश कुमार, पंकज कुमार, राज कुमार और संजय कुमार ने कहा कि बोर्ड ने स्मार्ट लगा दिए हैं। पुराने मीटर भी लगे हैंं। कुछ समय तक दोनों मीटरों की खपत की तुलना की जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्षों तक उपयोग में लाए गए पुराने मीटर उनके बिजली उपभोग का रिकॉर्ड रहे हैं। भविष्य में यदि किसी प्रकार का विवाद या बिल संबंधी समस्या होती है तो पुराने मीटर का होना उनके लिए उपयोगी साबित हो सकता है। कई उपभोक्ताओं ने यह भी कहा कि मीटर बदलने के दौरान उन्हें पुराने मीटर की रीडिंग और अंतिम स्थिति का प्रमाण अपने पास रखना उचित लगता है। इसी कारण वे मीटर बदलने वाली टीम से पुराने मीटर वापस छोड़ने का अनुरोध कर रहे हैं। बिजली बोर्ड की ओर से स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य कर रही एजेंसी की टीम भी उपभोक्ताओं की इस मांग को स्वीकार कर रही है। जहां तकनीकी और प्रशासनिक नियमों में कोई बाधा नहीं है, वहां टीम पुराने मीटर उतारकर उपभोक्ताओं को दे रही है। मीटर बदलने की पूरी प्रक्रिया उपभोक्ताओं की मौजूदगी में की जा रही है। नए स्मार्ट मीटर को सक्रिय करने के बाद उसकी जानकारी भी दी जा रही है। स्मार्ट मीटर के माध्यम से बिजली खपत की सटीक निगरानी, ऑनलाइन रीडिंग, समय पर बिलिंग और बिजली चोरी पर रोक लगाने में मदद मिलने की उम्मीद है। उपभोक्ताओं ने कहा कि कि नई तकनीक का वे स्वागत करते हैं, लेकिन पुराने मीटर को अपने पास रखने से उन्हें मानसिक संतोष और भविष्य के लिए एक रिकॉर्ड उपलब्ध रहता है। फिलहाल शहर के अधिकांश क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य जारी है और उपभोक्ताओं की इस शर्त के अनुरूप कई स्थानों पर पुराने मीटर भी उनके पास छोड़े जा रहे हैं। विद्युत बोर्ड उपमंडल चंबा के सहायक अभियंता टीआर ठाकुर ने बताया कि ऐसी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं अपनी संतुष्टि के लिए कुछ समय के लिए ऐसा कर सकते हैं।
विज्ञापन

चंबा शहर में स्मार्ट मीटर लगाते कंपनी के कर्मचारी। संवाद।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें