फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पालिथीन के प्रयोग को लेकर दुकानों का निरीक्षण

Fri, 08 Dec 2023 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चुवाड़ी बाजार में दुकानों में पॉलीथीन के लिफाफों की चेकिंग करते प्रदूषण बोर्ड और नपं चुवाड़ी की
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर पंचायत चुवाड़ी की संयुक्त टीम ने चुवाड़ी बाजार की दुकानों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

संयुक्त टीम ने दुकानों में पालिथीन के प्रयोग को लेकर यह निरीक्षण किया। प्रदूषण बोर्ड की ओर से सहायक अभियंता राहुल शर्मा, नगर पंचायत सचिव गणेश शर्मा, कार्य पर्यवेक्षक दिनेश शांडिल्य, कनिष्ठ अभियंता राहुल शर्मा टीम में शामिल रहे। टीम ने दुकानों में पहुंच कर पालिथीन के लिफाफे, प्लास्टिक के गिलास, चम्मच का प्रयोग न करने को लेकर भी दुकानदारों से आग्रह किया। बताया कि यदाकदा दुकानों में पालिथीन के लिफाफे समेत अन्य सामान मिलता है तो उन दुकानदारों 500 से 5000 रुपये तक जुर्माना किया जा सकता है। निरीक्षण के दौरान किसी भी दुकान से पालिथीन नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें