फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अवैध रूप से सड़क निर्माण के मामले में बैठाई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहुता (चंबा)। वन मंडल कलहौजी के वन परिक्षेत्र सिंहुता के वन खंड गोला के तहत ककरोटी बीट में अवैध रूप से सड़क निर्माण करने के मामले में वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क को बंद करवा दिया है। साथ ही मामले की जांच आरंभ कर दी है। मामले में सामने आ रहा है कि यहां पर कुछ जमीन ग्रामीणों की निजी भूमि है। बहरहाल, अब विभाग ने राजस्व विभाग के साथ मिलकर जमीन की निशानदेही करने का निर्णय लिया है जिससे स्पष्ट हो सके कि ग्रामीणों ने अपनी जमीन के बजाय कहीं विभाग की जमीन पर ही तो सड़क तैयार नहीं कर दी है।
विज्ञापन

ककरोटी बीट में अवैध रूप से सड़क निर्माण करने के आरोप ग्रामीणों पर लगे हैं। विभाग ने शिकायत पर सड़क की बाड़बंदी कर बंद करवा दी है। वहीं, 600 मीटर एफआरए स्वीकृति के बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क का निर्माण करवाया गया। जबकि, इससे आगे 40 से 50 मीटर की रातोंरात ग्रामीणों ने नियमों को दरकिनार कर सड़क का निर्माण कर दिया। इसकी सूचना विभाग के पास पहुंची। विभाग ने वन रक्षक की अगुवाई में टीम मौके पर भेज शिकायत को सही पाया और सड़क पर कंटीली तार लगा इसे बंद करवाया। अज्ञात लोगाें के खिलाफ डैमेज रिपोर्ट भी काट दी है।
सिंहुता के आरओ वरियाम सिंह ने बताया कि लोक निर्माण विभाग उपमंडल सिंहुता की ओर से हाल ही में भागियां क्षेत्र में 600 मीटर सड़क का निर्माण किया गया था। इस सड़क के लिए वन विभाग की सभी औपचारिकताओं और फोरेस्ट क्लीयरेंस को पूरा किया गया था। आरोप है कि इसी निर्माण की आड़ में निचली भागियां के कुछ लोगों ने लोडर लगाकर रातोंरात एक अन्य संपर्क सड़क का निर्माण कर डाला। चौंकाने वाली बात यह है कि इस नई सड़क के लिए वन विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई है। अवैध सड़क निर्माण की सूचना मिलते ही वन रक्षक की अगुवाई में विभागीय टीम ने आरोपितों के विरुद्ध डैमेज रिपोर्ट भी काटी। लोगों के अनुसार इस सड़क में कुछ हिस्सा निजी भूमि का है, तो कुछ हिस्सा सरकारी वन भूमि के तहत आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें