फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंगे की नींव की खुदाई कार्य में लगा मजदूर मलबे में दबा

विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी। निजी भवन निर्माण के लिए डंगे की नींव में खुदाई के कार्य में डटा एक मजदूर मलबे के नीचे दब गया। एक मजदूर को थोड़ी चोटें आई। कार्य में लगे अन्य मजदूरों ने उसे निकाल कर 108 एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल चुवाड़ी पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे दाखिल कर लिया गया। अब मजदूर की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार सेरा दा चुहंडू (जोत के पास) निवासी शंकर अपने अन्य मजदूर साथियों के साथ उपमंडल चुवाड़ी के कुठेड़ गांव में निजी निर्माण कार्य में जुटा था। सुबह डंगे की नींव में खुदाई कार्य करते हुए अचानक मलबा उस पर गिर गया और वह मलबे में दब गया। वहीं, एक अन्य मजदूर भी मलबे की चपेट में आ गया। गनीमत ये रही कि उसे अधिक चोट नहीं लगीं। उधर, हादसे की भनक लगते ही साथ कार्य कर रहे अन्य मजदूरों और लोगों कड़ी मशक्कत के बाद शंकर को बाहर निकाल कर सिविल अस्पताल चुवाड़ी पहुंचाया। सूचना मिलते ही एसडीएम भटियात बचन सिंह और पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
सिविल अस्पताल चुवाड़ी के एसएमओ डॉ. शाम शर्मा ने बताया कि मलबे के नीचे दबे एक मजदूर को अस्पताल लाया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे दाखिल किया गया है। बहरहाल, घायल मजदूर की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें