फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सलूणी में घरों पर मंडराया खतरा, मलबा हटाने में जुटे लोग

Thu, 28 Aug 2025 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
सलूणी-किलोड़ मार्ग बंद। संवाद
विज्ञापन
सलूणी। उपमंडल सलूणी के गांव एहनी में भारी बारिश से आए मलबे ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। गांव के निवासी भरतु और करतार के मकान खतरे की जद में आ गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने इन परिवारों को घर खाली करवाकर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया है। उधर, एसडीएम सलूणी चंद्रबीर सिंह ने बताया कि प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और जरूरत पड़ने पर राहत सामग्री भी उपलब्ध करवाई जाएगी। वहीं, ग्रामीण अपने स्तर पर घरों से मलबा हटाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन



सलूणी उपमंडल में जनजीवन अस्त-व्यस्त

सलूणी। सलूणी उपमंडल में लगातार बारिश और भूस्खलन के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हिंगरी, डियर, लेंगेरा, भांडल और किहार के लोगों के लिए सलूणी और चंबा पहुंचना बेहद मुश्किल हो गया है। सड़क मार्ग ठप पड़ने से बाजारों की रौनक भी गायब हो गई है।

बहुतकनीकी कॉलेज पर मंडराया खतरा

बनीखेत। लगातार हो रही बारिश के चलते बनीखेत बहुतकनीकी कॉलेज के समीप भारी भूस्खलन हुआ है। इससे कॉलेज भवन को खतरा पैदा हो गया है। भूस्खलन के कारण पास का एक आवास भी प्रभावित होने की कगार पर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो करोड़ों रुपये की लागत से बना यह शैक्षणिक संस्थान कभी भी जमींदोज हो सकता है।
विज्ञापन


15 हजार लोग सड़क बंद होने से परेशान

सलूणी। ग्राम पंचायत सलूणी, सूरी, खरल और किलोड़ के लगभग 15 हजार लोग पिछले कई दिनों से सलूणी-किलोड़ सड़क बंद होने के कारण परेशान हैं। उधर, एसडीओ पीडब्ल्यूडी हिमांशु वर्मा ने आश्वासन दिया है कि मार्ग को जल्द खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें