फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शिविर में दी हज से संबंधित जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहो (चंबा)। मदनी मदरसा मसवाड़ी में हज कैंप का आयोजन किया गया। इसमें साल 2026 में हज पर जाने वाले हाजियों को हज से संबंधित जानकारी दी गई। प्रदेश से इस बार 67 हाजी हज यात्रा पर जा रहे हैं। इसके लिए हज कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर मौलाना मोहम्मद रोशन कासमी ने हाजियों को एहराम पहनने का तरीका, तवाफे काबा, सफा और मदीना शरीफ में हाजिरी के आदाब के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हज का सफर बहुत नेकी और सवाब का सफर है। वे खुशनसीब लोग हैं, जिनको यह सफर नसीब हो रहा है। उन्होंने हज यात्रियों से अपील की कि हज के सफर में जब आप अपने लिए दुआ करें तो अपने प्रदेश और देश के लिए और देशवासियों के लिए भी जरूर दुआ करें। इस मौके पर साहो सरकारी अस्पताल से पहुंची मेडिकल टीम ने हज यात्रियों का मेडिकल चेकअप किया और बीमारियों से बचाव के टीके लगाए। मेडिकल टीम में डॉ. मुनेश पठानिया, दिनेश सिंह, दीक्षा, करने सिंह और मनीरा बेगम (आशा वर्कर) मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें