सेईकोठी स्थित हर्बल प्लांट में जानकारी हासिल करती महिलाएं।जागरूक पाठक
चुराह (चंबा)। जागोरी संस्था चंबा की ओर से पांच स्वयं सहायता समूहों की 23 महिलाओं ने विकास खंड तीसा की पंचायत सेई कोठी में बने हर्बल प्लांट का भ्रमण किया। भ्रमण करवाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आजीविका के साथ जोड़ना है। भ्रमण के दौरान हर्बल प्लांट में तैयार अलग-अलग प्रकार की जड़ी-बूटियों के बारे में प्लांट मालिक लोभी राम ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को बताया कि किस मौसम में और किस प्रकार जड़ी-बूटियों को लगाया जाता है। उनके प्लांट में सेब, गुलाब, रोज मेरी, केसर, लेवेंडर, हींग, सेंट के पौधे, कुठ, स्टीविया, जंगली लहसुन इत्यादि भी लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि ये पौधे सभी देसी दवाइयों को बनाने में काम आते हैं। इसके अच्छे खासे दाम मिलते हैं। भ्रमण के बाद महिलाओं ने भी इस काम को करने का निर्णय लिया।