फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: धरवाला बाजार में तीन दिन से जलसंकट

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदार और यात्रियों को हो रही परेशानी
विज्ञापन

समस्या हल न होने पर प्रदर्शन की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
धरवाला (चंबा)। धरवाला बाजार में दुकानदार पिछले तीन दिन से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। यात्रियों को भी पीने के लिए पानी नसीब नहीं हो रहा है। बाजार में लगाए गए ठंडे पानी के कूलरों में भी तीन दिन से पानी नहीं है। लोगों की सुविधा के लिए ये कूलर लगाए गए थे। बाजारवासी विक्रांत ठाकुर, मदन लाल, कमलेश ठाकुर, विशाल ठाकुर, विपन कुमार और अजय कुमार ने कहा कि तीन दिन से धरवाला बाजार में पानी की कमी चल रही है। पानी न होने की वजह से ढाबा मालिकों, दुकानदारों और बाजार के स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजारवासियों ने कहा कि कहने को तो धरवाला बाजार में जल शक्ति विभाग का उपमंडल कार्यालय है लेकिन यहां आए दिन पानी न होने की समस्या बनी रहती है। बाजारवासियों ने कहा कि विभाग को धरवाला बाजार में पानी न होने की समस्या के बारे में अवगत करवाने के बाद भी पानी की सुविधा नहीं मिल पर रही है। बाजारवासियों ने कहा कि धरवाला बाजार में आए दिन होने वाली पानी की समस्या को जल्द दुरुस्त किया जाए और धरवाला बाजार में बाजारवासियों की ओर से लगाए गए पानी के कूलरों में पानी का स्थायी प्रबंध किया जाए। लोगों का कहना है कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बाजारवासी जल शक्ति विभाग के उप मंडल कार्यालय में धरना प्रदर्शन करेंगे। वहीं, जलशक्ति विभाग उपमंडल धरवाला के सहायक अभियंता मनोज कुमार ने कहा कि बाजार में पानी न होने की समस्या ध्यान में आई है। कर्मचारियों को जल्द समस्या का समाधान करने के दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें