फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की नियुक्ति में रोड़ा बने रसूखदार : महाजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई कैडर यूनियन की मीडिया प्रभारी ने की मांग
विज्ञापन

अदालत में केस जीतने के बाद भी लटकीं नियुक्तियां
सरकारी स्कूल छोड़ निजी का रुख कर रहे विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सीबीएसई कैडर यूनियन की मीडिया प्रभारी ज्योति महाजन ने सरकार से मांग की है कि बिना किसी देरी के योग्य शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी करें ताकि सीबीएसई स्कूलाें में पढ़ाई शुरू हो सके। उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा कि सीबीएसई मेरिट शिक्षकों की नियुक्ति में कुछेक रसूखदार रोड़ा अटका रहे है। इस वजह से सरकारी सीबीएसई स्कूलों में प्रवेश ले चुके विद्यार्थी निजी स्कूलों का रुख करने की तैयारी में है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में योग्यता और पारदर्शिता के दम पर शिक्षा व्यवस्था को सुधारने का सरकारी दावा सीबीएसई स्कूलों में मेरिट आधारित शिक्षक नियुक्ति के मामले में अदालत से हरी झंडी मिलने के बावजूद प्रशासनिक ढुलमुल रवैये के कारण अंतिम नियुक्ति पत्र जारी नहीं हो पा रहे हैं। सीबीएसई मेरिट शिक्षक संघ ने आरोप लगाया है कि इस पूरी लेटलतीफी के पीछे उन प्रभावशाली लोगों का हाथ है जो राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल कर अपने गृहनगर से टस से मस नहीं होना चाहते। संघ का साफ कहना है कि अदालत ने सरकार के पक्ष में फैसला सुनाते हुए साफ कर दिया था कि नियुक्तियां केवल योग्यता और मेरिट के आधार पर होंगी लेकिन अब भी देरी हो रही हे। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए और नियुक्तियां दी जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें