चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी में पांच संक्रमित मजदूरों को टायलेट में आइसोलेट करने का मामला सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ। पांगी प्रशासन मजदूरों को ठेकेदार के बने कमरे में आइसोलेट होने की बता कह अपना पल्ला झाड़ रहा है। हालांकि, पांगी प्रशासन की मानें तो संक्रमित सात मजदूरों को ब्लॉक की सराय में शिफ्ट कर दिया गया है।
पांगी के एक टायलेट में संक्रमित पांच मजदूरों को आइसोलेट करने की वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुई है। इसमें दिखाया गया है कि मजदूर टायलेट में लेटे हुए हैं। संक्रमित मजदूरों के लिए अलग जगह पर व्यवस्था न करने को लेकर संबंधित ठेकेदार सहित स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली भी सवाल उठ रहे हैं। बहरहाल, सूचना मिलने के बाद संक्रमित मजदूरों को ब्लॉक की सराय में शिफ्ट किया गया है।
आवासीय आयुक्त पांगी सुखदेव राणा ने कहा कि टायलेट में मजदूरों के होने संबंधी जानकारी उन्हें मिली है। टीम को मौके पर भेजा गया था लेकिन, मजदूर ठेकेदार के कमरे में मिले। उसके बाद दो अन्य मजदूरों के संक्रमित आने पर उन्हें ब्लॉक की सराय में शिफ्ट कर दिया गया।