चंबा। विकास खंड हरदासपुरा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय गागला में कार्यरत शिक्षक इंद्रा भूषण को अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर स्मार्ट टीचर अवार्ड से नवाजा गया है।
उन्हें यह अवार्ड नवोदय क्रांति परिवार भारत की ओर से दिया गया है। नवोदय क्रांति परिवार भारत पूरे देश की सरकारी शिक्षा को बेहतर बनाने पर कार्य करने वाली संस्था है।
अध्यापिका इंद्रा भूषण को यह अवार्ड उनके विद्यालय में किए जा रहे नवाचारों के लिए प्रदान किया है। विद्यालय के बच्चों को विभिन्न प्रकार के वर्किंग मॉडल और खेल खेल में शिक्षा प्रदान की जा रही है जबकि विद्यालय को एक स्मार्ट विद्यालय बनाया गया है।
अध्यापिका के इन्हीं प्रयासों को देखते हुए संस्था ने उन्हें स्मार्ट टीचर अवार्ड दिया गया है। वहीं, अध्यापिका इंद्रा ठाकुर ने बताया कि उन्हें शिक्षा उपनिदेशक की बेहतरीन कार्यप्रणाली ने प्रेरणा प्रदान की है।