फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डलहौजी में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

Sun, 16 Aug 2026 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के डलहौजी में स्वतंत्रता दिवस को लेकर कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते कलाकार।संवाद
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। बारिश भी देश भक्ति के जज्बे को न रोक सकी। हालांकि बाद में मौसम साफ हो गया।
विज्ञापन

डलहौजी के एसडीएम अनिल भारद्वाज ने सुभाष चौक में ध्वजारोहण किया। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। पुलिस जवानों और एनसीसी केडेट्स ने बारिश के बीच मार्चपास्ट किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। एसडीएम ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और शहीदों को याद किया। मंच का संचालन नवदीप भंडारी ने किया। गुरु नानक पब्लिक स्कूल, डलहौजी पब्लिक स्कूल, हिलटॉप स्कूल , सेकर्ड हर्ट कान्वेंट स्कूल, सीनियर सैकंडरी स्कूल, सीनियर सेकेंडरी स्कूल बलेरा और डीएवी कॉलेज बनीखेत के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम पेश किए। शहीद तिलक राज की पत्नी को भी सम्मानित किया गया। मेधावियों को भी सम्मानित किया गया। पर्ल आनंद को पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में टॉप करने और तत्कालीन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के हाथों गोल्ड मेडल मिलने पर पर्ल आनंद को एसडीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। नगर परिषद अध्यक्ष वंदना चड्ढा, मनोज चड्ढा, उपाध्यक्ष रीना जरयाल, तहसीलदार रमेश चौहान, नवदीप भंडारी, डॉ. जीएस ढिल्लो, पूनम धवन और सिस्टर मौली आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें