सरोल में रसोई गैस की गाड़ी पहुंचने पर सिलिंडर रिफिल करवानेपहुंची उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद
सरोल (चंबा)। सरोल परिक्षेत्र में लंबे अरसे बाद इंडेन गैस की गाड़ी देखकर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। क्षेत्र मेंं गैस की गाड़ी न पहुंचने पर गैस सिलिंडर रिफिल करवाने के लिए करियां का रुख करना पड़ रहा था।
बुधवार को क्षेत्र में गैस सिलिंडर की गाड़ी पहुंचने पर लोगों ने सिलिंडर रिफिल करवाए। मौके पर ही कई उपभोक्ताओं ने अपने सिलिंडर बुक करवाने के लिए भी आवेदन किए।
उपभोक्ताओं में अजय कुमार, प्रमोद कुमार, किशन चंद, दलीप कुमार, राजीव कुमार और कन्हैया राम ने बताया कि क्षेत्र में रसोई गैस सिलिंडर न मिलने से उन्हें अपने सिलिंडर रिफिल करवाने के लिए काफी परेशानियां उठानी पड़ी। सरोल, घोल्टी समेत आसपास के क्षेत्रों को अपने सिलिंडरों को लेकर करियां स्थित गैस एजेंसी में ही पहुंचना पड़ा। कई बार सिलिंडर बुक न हो पाने से उन्हें परेशानी हुई। बुधवार को घरेलू गैस सिलिंडर की सप्लाई लेकर गैस एजेंसी की गाड़ी क्षेत्र में पहुंचने से उन्होंने राहत की सांस ली है। संवाद