चंबा के केंद्रिय विद्यालय बनीखेत में इनकम टैक्स जागरूकता शिविर का शुभारंभ करती मुख्यतिथि।संवा
बनीखेत (चंबा)। केंद्रीय विद्यालय बनीखेत में आयकर विभाग ने जागरूकता शिविर लगाया। इस दौरान मुख्य आयकर आयुक्त चंडीगढ़ शालिनी भार्गव कौशल बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं।
अतिरिक्त कार्यकारी आयुक्त शिमला राजा घोष, आयकर अधिकारी डलहौजी विनीत कुमार भी मौजूद रहे। शालिनी भार्गव कौशल ने बताया कि आयकर सरकार के लिए राजस्व के सबसे महत्वपूर्ण रूपों में से एक है। आयकर एक ऐसा कर है, जो किसी व्यक्ति या व्यवसाय की ओर से किसी वित्तीय वर्ष में अर्जित वार्षिक आय पर लगाया जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा के मूलमंत्र बताकर प्रेरित किया। सभी को स्वच्छता शपथ दिलवाकर स्वच्छता के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के आयकर संबंधित प्रश्नों के उत्तर भी दिए। कार्यक्रम के अंत में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया। इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।