फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: करोड़ों के बैंक गड़बड़झाले में पुलिस ने कब्जे में लिया रिकॉर्ड

Fri, 04 Oct 2024 09:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। स्टॉक मार्केट की लत के चलते बैंक कर्मी की ओर से करोड़ों के गड़बड़झाले के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस मामले से जुड़ा रिकॉर्ड खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन

हालांकि, अभी यह पाना मुश्किल है कि कितने करोड़ की राशि का घोटाला हुआ है। फिलहाल, इस मामले को लेकर पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। गौरतलब है कि जिला चंबा की एक बैंक शाखा में करीब चार करोड़ रुपये का गड़बड़झाला होने का मामला प्रकाश में आया है। बैंक में हुए इस गड़बझ़ाले का मास्टर माइंड बैंक का एक कर्मचारी ही बताया जा रहा है। आरोप है कि बैंक अधिकारी ने 27 बैंक उपभोक्ताओं की ओर से बैंक में जमा होने वाले पैसे ऐेसे लोगों के खातों में ट्रांसफर कर दिए, जिनसे उनका कोई भी लेना-देना नहीं हैं। अब यह अधिकारी कितने समय से इस पर का गड़बड़झाला करता आ रहा है, इसका खुलासा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। शिकायत पहुंचने के बाद बैंक प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू कर संबंधित कर्मचारी को छुट्टी पर भेज दिया है। बैंक कर्मी और जांच अधिकारी मामले को लेकर कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। बैंक अधिकारी के इस कारनामे के बाद जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म हैं। बताया जा रहा है कि बैंक अधिकारी ने करीब 27 खाता धारकों के खातों से पैसों का ट्रांजेक्शन अपने और अन्य खातों में किया। खाता धारकों ने इसका पता चलने पर बैंक प्रबंधन से शिकायत की। इस बाद बैंक प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि बैंक कर्मी के जांच की जा रही है। कहा कि जांच रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा कि कितनी राशि का गड़बड़झाला कर्मचारी ने किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें