फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिनके रिडिम नहीं हुए वाउचर, खाते में आएगी प्रोत्साहन राशि

Wed, 29 Jul 2026 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च शिक्षा विभाग ने तीन वर्ष के मेधावी विद्यार्थियों से मांगे बैंक अकाउंट नंबर
विज्ञापन

वाउचर रिडंप न होने पर सरकार ने लिया फैसला, मेधावियों को दिए दिशा-निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सरकार ने उन मेधावी विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है जिनके प्रोत्साहन वाउचर विभिन्न कारणों से रिडीम नहीं हो सके थे। अब ऐसे पात्र विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा विभाग चंबा ने पिछले तीन वर्षों के पात्र मेधावी विद्यार्थियों से उनके बैंक खाते का विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए हैं।
जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन योजना के तहत ई-वाउचर प्रदान किए थे। इनका उपयोग निर्धारित अवधि के भीतर किया जाना था। हालांकि कई विद्यार्थी तकनीकी कारणों, जानकारी के अभाव या अन्य परिस्थितियों के चलते इन वाउचरों को समय पर रिडीम नहीं कर सके। इसके चलते बड़ी संख्या में विद्यार्थी योजना के लाभ से वंचित रह गए थे। अब सरकार ने इस समस्या का समाधान निकालते हुए निर्णय लिया है कि जिन विद्यार्थियों के वाउचर रिडीम नहीं हुए हैं, उन्हें प्रोत्साहन राशि सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने संबंधित स्कूलों के माध्यम से पात्र विद्यार्थियों से बैंक खाते का विवरण, आईएफएससी कोड और अन्य आवश्यक जानकारी मांगी है। उच्च शिक्षा विभाग चंबा ने सभी पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित समय के भीतर सही बैंक विवरण उपलब्ध कराने की अपील की है। बैंक खाते की जानकारी प्राप्त होने के बाद सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर प्रोत्साहन राशि सीधे विद्यार्थियों के खातों में भेजी जाएगी। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि केवल वही विद्यार्थी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे, जो योजना के निर्धारित मानदंडों के अनुरूप पात्र हैं और जिनके वाउचर पूर्व में रिडीम नहीं हो पाए थे। उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा विकास महाजन ने बताया कि जिन विद्यार्थियों के वाउचर रिडीम नहीं हुए है, की राशि अब उनके बैंक खातों में आएगी। सरकार ने नए निर्देश योजना के तहत जारी किए है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें