फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ...मैहला क्षेत्र में नियम पीछे, मनमानी आगे

Fri, 26 Jun 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
टैक्सी चालक बोले- टैक्स हम दे रहे और सवारियां ढो रहे निजी वाहन चालक
विज्ञापन

नियमों को दिखाया जा रहा ठेंगा, लोगों की जान भी डाली जा रही जोखिम में
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सड़क पर दौड़ रहीं गाड़ियां सिर्फ आवाजाही का जरिया नहीं रहीं, बल्कि एक विवाद का केंद्र बन गई हैं।
मैहला क्षेत्र में टैक्सी चालकों का आरोप है कि जिन वाहनों पर न टैक्स का बोझ है और न नियमों की पाबंदी, वही सड़कों पर सवारियां ढोकर उनके रोजगार पर सीधा असर डाल रहे हैं। हालात यह हैं कि टैक्सी चालक अपनी गाड़ियों पर टैक्स भरकर भी नुकसान झेल रहे हैं जबकि निजी वाहन मनमानी के साथ संचालन कर रहे हैं। अब सवाल यह है कि क्या नियमों का पालन होगा या फिर बेलगाम व्यवस्था यूं ही चलती रहेगी।
विज्ञापन

मैहला क्षेत्र में हाल ही में आयोजित जातर मेले के दौरान यह अव्यवस्था देखने को मिली। इस दौरान निजी वाहनों और पिकअप में सवारियों की आवाजाही हुई और मनमाना किराया वसूला गया। टैक्सी चालकों का आरोप है कि बिना किसी टैक्स के यह निजी वाहन मालिक नियमों को ठेंगा दिखा रहे है। साथ ही लोगों की जान को भी जोखिम में डाल रहे है। टैक्सी चालकों का कहना है कि उन्होंने अपने परिवार के पालन पोषण के लिए गाड़ियां खरीदी है और नियम के तहत टैक्स भी भर रहे है। मगर क्षेत्र में निजी वाहन मालिक पिकअप गाड़ी में सवारियां ढो रहे है। टैक्सी चालकों में रमेश कुमार, अमित कुमार, सुरेंद्र सिंह, देवी चंद, राकेश कुमार ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले को लेकर त्वरित कार्रवाई की जाए। ताकि टैक्सी चालकों को नुकसान ना उठाना पड़े। उधर, एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती ने बताया कि इस बारे शिकायत मिली है। कहा कि जल्द ही औचक निरीक्षण कर उचित कार्रवाई की जाएगी। नियमों की अवहेलना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उधर, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि टीम को मौके पर भेज कर यातायात नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें