काम की बात
बिजली बंद रहेगी... विद्युत उपमंडल चुवाड़ी के तहत 11 केवी होबार फीडर पर आरडीएसएस योजना के तहत 11 केवी लाइन की री-कंडक्टरिंग और आवश्यक रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 29 सितंबर को सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
आज खास
शिक्षा
शिविर : पीएमश्री मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंबा में एनएसएस शिविर के दौरान स्कूल परिसर के आसपास सफाई अभियान सुबह 8 बजे से चलाया जाएगा।
खेलकूद
क्रिकेट : चंबा चौगान में वेटरन क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत देवा इलेवन और लॉयन क्लब के बीच मैच सुबह 9 बजे से खेला जाएगा।
धार्मिक
पूजा-अर्चना : हनुमान मंदिर मुगला में विशेष पूजा-अर्चना शाम 4 बजे से की जाएगी।
मेला-उत्सव
सांस्कृतिक कार्यक्रम : छतराड़ी मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम अपराह्न 5 बजे से शुरू होंगे।
रोजगार
साक्षात्कार : उप रोजगार कार्यालय चुवाड़ी में सुबह 10 बजे से अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए जाएंगे।
मेडिकल कॉलेज चंबा
बाल रोग विभाग : डॉ. आरके सूर्या और इशा (कमरा नंबर-311) दूसरा तल
मेडिसिन विभाग : डॉ. उमर (कमरा नंबर-213) प्रथम तल
नेत्र विभाग : डॉ. इयति (कमरा -423) चतुर्थ तल
आर्थो विभाग : डॉ. मानिक (कमरा नंबर-207) प्रथम तल
गायनी विभाग : डॉ. सपना (कमरा नंबर-311) द्वितीय तल
सर्जरी विभाग : डॉ. अरविंद और डॉ. रोहित (कमरा नंबर-209) प्रथम तल
त्वचा रोग विभाग : डॉ. रितु (कमरा नंबर-317) द्वितीय तल
आपातकालीन नंबर 01899-222392
नोट : आपातकालीन स्थिति में चिकित्सकों की ड्यूटी बदलाव भी किया जा सकता है।