आज खास
-
कार्यक्रम : बीआरसीसी कार्यालय चंबा में एसएमसी को लेकर कार्यक्रम का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे से होगा।
10 बजे : रावमापा कियाणी में पीटीए को लेकर कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा।
प्रशिक्षण : बालू में मशरूम उत्पादन को लेकर प्रशिक्षण शिविर सुबह 10 बजे से आयोजित होगा।
दौरा : केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरन रिजिजू दोपहर बाद चंबा पहुचेंगे
ई-केवाईसी करवाएं... जिला श्रम कल्याण अधिकारी श्वेता कुमारी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड ने पंजीकृत सभी कामगारों के लिए ई-केवाईसी (आधार सत्यापन) करवाना अनिवार्य किया है जिससे वे योजनाओं का लाभ ले सकें। उन्होंने बताया कि सभी पंजीकृत कामगार 28 फरवरी तक अपना ई-केवाईसी सत्यापन अवश्य पूर्ण करवा लें।