बैठक - विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया समिति हॉल चुवाड़ी में वार्षिक बजट को लेकर दोपहर 12 बजे से प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।
प्रशिक्षण - मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में बच्चों की देखभाल और संरक्षण को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
विधायक सुनेंगे समस्याएं - सदर विधायक नीरज नैयर अपने आवास में लोगों की समस्याएं सुबह 10 बजे से सुनेंगे।
कार्यशाला - डाइट सरू में अध्यापकों को पठन-पाठन के तरीके सिखाने के लिए कार्यशाला सुबह 10 बजे से शुरू होगी।